खेल

कुलदीप यादव में घुसी शेन वॉर्न की आत्मा! 'टर्न' देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कुलदीप यादव में घुसी शेन वॉर्न की आत्मा! 'टर्न' देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

कुलदीप यादव ने इंग्लैंड की धरती पर अपनी फिरकी का ऐसा कमाल दिखाया कि एसेक्स के बल्लेबाजों के लिए टिकना मुश्किल हो गया.

लीड्स के हेडिंग्ले में यॉर्कशायर के लिए खेलते हुए कुलदीप ने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट झटके.

पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले कुलदीप ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट के खास रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया.

यॉर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 390 रन बनाए.

इस दौरान कुलदीप ने बल्ले से भी टीम के लिए योगदान दिया और 94 गेंदों पर 36 रन बनाए.

इसके बाद गेंदबाजी की बारी आई तो कुलदीप ने एसेक्स की पहली पारी में 70 रन देकर 4 विकेट झटके. एसेक्स की टीम 171 रन पर सिमट गई.

कुलदीप यादव की टर्न से आई शेन वॉर्न की याद

कुलदीप के शानदार प्रदर्शन में उनकी गेंदों का टर्न और कंट्रोल खास नजर आया.

इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके प्रदर्शन की तुलना महान स्पिनर शेन वॉर्न से की जा रही है. लेकिन कुलदीप का प्रदर्शन अपने आप में खास रहा. कुलदीप की टर्न का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो देखकर आप भी कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि उनके अंदर शेन वॉर्न की आत्मा घुस गई.

यह भी पढ़े: वैभव सूर्यवंशी का भविष्य में कप्तान बनना तय!

जानें क्यों तेज हुई चर्चा

दूसरी पारी में 6 विकेट का कहर

फॉलोऑन खेलने उतरी एसेक्स की टीम दूसरी पारी में भी कुलदीप की गेंदों का सामना नहीं कर सकी. कुलदीप ने 50 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. एसेक्स की पूरी टीम 113 रन पर ऑलआउट हो गई.

इस तरह कुलदीप ने मैच में कुल 120 रन देकर 10 विकेट लिए.

यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका पहला 10 विकेट हॉल और करियर का सबसे बेहतरीन मैच प्रदर्शन है.

Unbelievable turn 😱 Kuldeep Yadav 🔥 pic.twit

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।