कुलगाम हमला: आतंकी उमर का CCTV वीडियो आया सामने, लश्कर कमांडर लतीफ की तलाश जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने सोमवार को आतंकी उमर निसार डार को मार गिराया.
बीते दिनों कुलगाम के नौपुरा मीर बाजार में हुए आतंकी हमले से पहले का उमर का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिससे आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों का पता चला है.
अधिकारियों के मुताबिक मारे गए उमर निसार डार की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिवार ने पहले ही दर्ज कराई थी.
सीसीटीवी फुटेज ने दोनों की गतिविधियों का राज खोल दिया है.
उमर हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था और वो लश्कर कमांडर लतीफ अहमद भट का साथी था. उसके पास से एक AK47 भी बरामद की गई है.
सुरक्षाबलों को दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान मुठभेड़ में उमर निसार डार की मौत हो गई, जो एक स्थानीय आतंकी था.
#WATCH | J amp;K | CCTV footage reveals the movements of Umar Nisar Dar and LeT Commander Lateef Bhat before the Kulgam CRPF attack on 10th November (Video source: Special arrangement) https://t.co/04OUrN9SDf
ANI (@ANI) November 17, 2026
लतीफ भट का साथी था उमर उमर निसार डार कुलगाम नवपुरा सीआरपीएफ हमले में शामिल आतंकी लतीफ भट का साथी था. 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के नौपुरा मीर बाजार में हथियारों से लैस दो आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक चौकी को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी.
इस हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हुए थे.
11 नवंबर को किया था हमला
उमर निसार डार ने 10 नवंबर को लश्कर-ए-तैयबा के संगठन TRF कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम जैसी कई जगहों की रेकी की थी, ताकि वह सुरक्षा बलों पर हमले के लिए टारगेट तय कर सकें और योजना बना सकें. 11 नवंबर को उमर निसार डार ने लतीफ भट के साथ मिलकर हमला किया और फिर वह
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कुलगाम, जम्मू कश्मीर में, हाल ही में एक आतंकवादी हमला हुआ जिसमें उमर निसार डार को मार गिराया गया। यह घटना क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को फिर से उजागर करती है। इस खबर की महत्ता इसलिए है क्योंकि यह दर्शाती है कि कैसे सीसीटीवी फुटेज से आतंकियों की गतिविधियाँ उजागर हो सकती हैं, जिससे कानून व्यवस्था को समय रहते कदम उठाने का मौका मिलता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि नागरिकों को यह एहसास होता है कि निगरानी और त्वरित रिपोर्टिंग से सुरक्षा में सुधार संभव है, और साथ ही यह सरकार की सुरक्षा नीतियों पर विश्व
🎙️ जनता का संदेश का मत
किसी भी हिंसा का निवारण संवाद, क़ानूनी प्रक्रिया और समाजिक जागरूकता से ही संभव है। जब गुमशुदगी या विवाद हो, परिवार को पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराना, साक्ष्य जमा करना और अदालत के निर्णय का पालन करना चाहिए। हम सभी को सहानुभूति और समर्थन के साथ पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए, ताकि न्याय और शांति की राह पर आगे बढ़ सकें।