कुलगाम में पानी जमा, श्रीनगर में सबसे ठंडी रात:राजस्थान-एमपी में शीतलहर, 13 राज्यों में घना कोहरा; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जम्मू-कश्मीर में तेज सर्दी शुरू हो चुकी है। गुरुवार को श्रीनगर में -1.9°C के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात रही। कुलगाम में पेड़ों की टहनियों पर बर्फ जम गई। जलस्रोतों और पानी की पाइपलाइनों में भी पानी जमने लगा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के 22 शहरों में तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है। गुरुवार को फतेहपुर में 4.3 और एमपी के करौंदी में 6.8°C पारा रहा।
दोनों राज्यों में आज से शीतलहर और बढ़ेगी। सर्दी का असर दक्षिण भारत में भी दिखाई दे रहा है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में तापमान 9.6°C पर पहुंच गया है। वहीं, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल समेत उत्तर भारत के 13 राज्यों में आज घने कोहरे का अलर्ट है। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप… मैप में देशभर का तापमान 28 और 29 नवंबर का अनुमान दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घन कोहरे का अलर्ट है।
राजस्थान में लगातार दूसरे दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम की 3 तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में अब हेल्थ टिप प्रदूषण का हाल दिल्ली की हवा गुरुवार को लगातार 12वें दिन ‘खराब’ कैटेगरी में रही। 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 224 दर्ज किया गया।
दिल्ली की हवा 15 नवंबर से लगातार ‘खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है। नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है। देश के प्रमुख राज्यों का मौसम… 1.
राजस्थान: 5 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में तापमान 4.3 डिग्री पहुंचा उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजस्थान में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 27 नवंबर को सीकर, अजमेर, टोंक, बूंदी और कोटा समेत 5 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को सीकर के फतेहपुर में सबसे कम 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। सीकर में 5 डिग्री, नागौर में 6.1 और चूरू में 7.6 डिग्री तापमान रहा। पूरी खबर पढ़ें… 2.
MP: 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट; भोपाल में पारा 8.8°, 10 शहरों में तापमान 10° से नीचे मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है। गुरुवार रात प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम ता
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar