राज्य

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने CM योगी से की शिष्टाचार भेंट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने CM योगी से की शिष्टाचार भेंट

जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं विकासात्मक विषयों के बारे में बताया । उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी।मुख्यमंत्री जी ने विश्वविद्यालय की प्रगति एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।