राज्य

कुल्लू दशहरा आज भगवान रघुनाथजी की रथ यात्रा के साथ होगा शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कुल्लू दशहरा आज भगवान रघुनाथजी की रथ यात्रा के साथ होगा शुरू

अक्तूबर 21, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): सप्ताह भर चलने वाला कुल्लू दशहरा आज भगवान रघुनाथजी की रथ यात्रा से शुरू हो जाएगा l रथ यात्रा चार के बाद बजे शुरू होगी l भगवान रघुनाथजी को उनके सुल्तानपुर स्थित मंदिर से शोभा यात्रा के रूप में ढालपुर मैदान लाया जाएगा l वहां से उन्हें रथ पर बिठाकर उनके अस्थाई शिविर ले जाया जाएगा तथा आगामी सात दिन वे वही विराजमान रहेंगे l मेले में भाग लेने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से देवी-देवता कुल्लू पहुँच चुके हैंl कुल्लू दशहरे को देवी-देवताओं के कुम्भ से भी जाना जाता है क्योंकि ज़िला भर के देवी-देवता इसमे शिरकत करने आते हैं व घाटी के अराध्य देव भगवान रघुनाथजी के समक्ष शीश नवाते हैं।

देवी हडिम्बा भी आज सुल्तानपुर पहुंचेगी तथा उनके आने के बाद ही रघुनाथजी वहां से ढालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे l प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ढालपुर में रथ यात्रा को देखेंगे तथा शाम के समय लाल चंद कला केंद्र में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओ का दीप जलाकर शुभारम्भ करेंगे l इसके अलावा वे प्रदर्शनी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी करेंगे l

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।