राजनीति

कुल्लू-मनाली सफर में आज बड़ा बदलाव, दयोड़-हणोगी टनल होंगी शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
कुल्लू-मनाली सफर में आज बड़ा बदलाव, दयोड़-हणोगी टनल होंगी शुरू

“मंडी से कुल्लू अब 60 किलोमीटर, दयोड़-हणोगी सुरंगें आज खुलेंगी”

अगस्त 11, मंडी (हिमाचल प्रदेश): मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वालों के लिए आज राहत की बड़ी खबर है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन के पंडोह-टकोली और औट खंड के बीच दयोड़ और हणोगी की नवनिर्मित सुरंगें आज आम यातायात के लिए खोल दी जाएंगी। करीब चार हजार 466 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फोरलेन परियोजना में करीब साढ़े तीन-साढ़े तीन किलोमीटर लंबी ये दोनों सुरंगें बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इनके शुरू होने से भूस्खलन और जाम के लिए बदनाम पांच से छह किलोमीटर लंबे घुमावदार हिस्से को बाईपास किया जा सकेगा। मंडी से कुल्लू की दूरी 78 से घटकर करीब 60 किलोमीटर रह जाएगी और सफर का समय भी लगभग दो घंटे से घटकर एक घंटे तक होने की उम्मीद है। हणोगी सुरंग को वर्ष 2025 की मानसूनी आपदा में भारी नुकसान पहुंचा था।

इसे रिकॉर्ड 60 दिनों में करीब 57 करोड़ रुपये की लागत से दोबारा तैयार किया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी इन सुरंगों के खुलने पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है। इन सुरंगों के खुलने से कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों और सेब उत्पादकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।