अपराध

कुल्लू में स्टोर में लगी आग, 20 लाख रुपए की संपत्ति का हुआ नुकसान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कुल्लू में स्टोर में लगी आग, 20 लाख रुपए की संपत्ति का हुआ नुकसान

अक्तूबर 05, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): कुल्लू जिला के मौहल में बीते शाम एक स्टोर में आग लग जाने से लगभग 20 लाख रुपए की संपत्ति के जल कर नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू से दमकल विभाग कर्मचारी वहां पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया । इस स्टोर में बड़ी मात्रा में रजाइयां, गद्दे, कम्बल व अन्य सामान रखा था जो कि जलकर नष्ट हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग एकदम भड़की तथा इसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया तथा इसे आगे फैलने से रोक कर लगभग एक करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया। इस घटना में किसी के भी हताहत होने का समाचार नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।