राज्य

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत विकास कार्यों में तेजी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत विकास कार्यों में तेजी

29 अक्तूबर 2026, हरिद्धार: हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत घाटों, वॉक-वे, पार्किंग, वेंडिंग जोन और अन्य सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने कल पंतद्वीप, कांगड़ा घाट और मालवीय द्वीप क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी महत्वपूर्ण कार्य कुंभ मेले से पहले पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री, टाइलिंग और अन्य कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कमियां मिलने पर तत्काल सुधार करने को कहा।

मेलाधिकारी ने पंतद्वीप क्षेत्र में संभावित भीड़ के व्यवस्थित संचालन के लिए वॉक-वे, घाटों, पार्किंग और वेंडिंग जोन की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, ड्रेनेज और सौंदर्यीकरण के कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश भी दिए।

(

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।