व्यापार

क्‍वाड के सदस्‍य देशों ने स्वतंत्र और मुक्‍त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
क्‍वाड के सदस्‍य देशों ने स्वतंत्र और मुक्‍त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई

**क्‍वाड के सदस्‍य देशों ने स्वतंत्र और मुक्‍त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की कल अमरीका के अटलांटा में बैठक हुई, जिसमें उन्होंने क्वाड की मौजूदा पहलों की प्रगति पर चर्चा की। आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा पर क्वाड की संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने वैश्विक स्थिरता और समृद्धि बनाए रखने में आर्थिक सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने विश्वसनीय और खुले वैश्विक आपूर्ति तंत्र और भरोसेमंद और मजबूत बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्रियों ने आर्थिक दबाव बनाने वाली गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई। इसमें मनमाने ढंग से लगाए जाने वाले निर्यात प्रतिबंधों के साथ-साथ गैर-बाजार नीतियां और ऐसी व्यापारिक गतिविधियां शामिल हैं, जिनसे महत्वपूर्ण उद्योगों में जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता पैदा होती है और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं प्रभावित होती हैं।**

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।