व्यापार

क्या बिना बैंक अकाउंट के भी बन सकता है क्रेडिट कार्ड? जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
क्या बिना बैंक अकाउंट के भी बन सकता है क्रेडिट कार्ड? जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया

अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बैंक में खाता होना जरूरी है?

ऐसा हर बार जरूरी नहीं होता कि केवल उसी व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड मिले, जिसका उस बैंक में अकाउंट हो.

कई बैंक ऐसे लोगों को भी क्रेडिट कार्ड जारी कर देते हैं, जिनका उनके यहां बैंक अकाउंट नहीं होता.

जानकारों के मुताबिक, बैंक सबसे पहले यह देखते हैं कि आवेदक की आय कितनी है, वह क्या काम करता है, उसका क्रेडिट स्कोर कैसा है और वह समय पर भुगतान कर सकता है या नहीं.

अगर ये शर्तें पूरी हो जाती हैं तो बैंक बिना अकाउंट के भी क्रेडिट कार्ड जारी कर सकता है.

एफडी को देखकर भी जारी होता है क्रेडिट कार्ड

कई बार ऐसा भी होता है कि किसी व्यक्ति का न तो बैंक अकाउंट होता है और न ही उसकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री होती है. ऐसे में कुछ बैंक एफडी के बदले भी क्रेडिट कार्ड जारी करते हैं.

इससे लोगों को अपनी अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने का मौका मिलता है.

यानी व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड भी मिल जाता है और उसकी क्रेडिट हिस्ट्री भी मजबूत होने लगती है.

यह भी पढ़ें- कमाई के मामले में दिल्ली देश में नंबर 1, केंद्र से नहीं मांगनी पड़ती मदद

क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया

क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, पते का प्रमाण और आय से जुड़े कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने पड़ते हैं.

हालांकि हर बैंक के अपने अलग-अलग नियम और शर्तें होती हैं.

कई बार लोगों में यह गलतफहमी भी होती है कि प्रीपेड कार्ड, क्रेडिट कार्ड का विकल्प है, जबकि ऐसा नहीं है.

प्रीपेड कार्ड में आप अपना ही पैसा पहले से लोड करके खर्च करते हैं.

क्रेडिट कार्ड और प्रीपेड

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।