क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन किया.
इस विरोध प्रदर्शन में इंडिया ब्लॉक के सहयोगी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए, लेकिन प्रदर्शन में राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी.
नेहा बोरा ने CEC ज्ञानेश कुमार, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर हुए प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेताओं के साथ बराबरी में खड़ी नजर आई.
ऐसे में अब ये सवाल उठने लगा है कि क्या AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा संगठन के पूर्व नेता कन्हैया कुमार की राह पर चलकर अब सक्रिय राजनीति में शामिल होते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी?
कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोलीं नेहा बोरा?
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने इस सवाल का साफ तौर पर जवाब दिया है.
उन्होंने कहा, जब हम मुख्यधारा की राजनीति की बात करते हैं, तो हम बार-बार पुरानी और बड़ी राजनीतिक पार्टियों के बारे में सोचते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि मैं उस विरोध प्रदर्शन में शामिल थी, इसका मतलब है कि अब सक्रिय राजनीति की परिभाषा बदल चुकी है.
छात्र और साधारण लोग जो देश के अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन के नेतृत्व कर रहे हैं, अब वे राष्ट्रीय राजनीति को तय करते हैं.
उन्होंने कहा, तो जब वे देश की राजनीति को तय कर रहे हैं तो फिर वे उस पार्टी का साथ छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में क्यों शामिल हों, जिसमें वे सक्रिय रूप में
📡 स्रोत: ABP Live