मनोरंजन

क्या कॉन्सर्ट आयोजकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी शिल्पा राव? सपोर्ट में आई AICWA

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
क्या कॉन्सर्ट आयोजकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी शिल्पा राव? सपोर्ट में आई AICWA

शिल्पा राव के मुंबई कॉन्सर्ट में उनका माइक बंद करने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. अब इस मामले में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी प्रतिक्रिया दी है.

एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर एक लंबे पोस्ट के जरिए इस तरह की हरकत की कड़ी निंदा की है और आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की चेतावनी दी है.

क्या है पूरा मामला?

24 अक्टूबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन्स में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट का आयोजन हुआ था. इस इवेंट में शिल्पा राव समेत कई सिंगर्स ने परफॉर्म किया.

शिल्पा अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अगला गाना गाने की तैयारी कर रही थीं, तभी उनका माइक और स्टेज की लाइटें बंद कर दी गई.

इसके बाद करीब 20 मिनट तक वो लाइट ऑन किए जाने का इंतजार करती रहीं लेकिन लाइट्स नहीं जलाई गईं.

वो दर्शकों से बात करके उन्हें अलविदा कहना चाहती थीं, लेकिन उन्हें बाय कहने का मौका भी नहीं मिला.

इस घटना पर शिल्पा राव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि आज उनका दिल टूट गया.

इसी के साथ उन्होंने उन फैंस को शुक्रिया भी कहा था जो लाइटें बंद होने के बाद भी उनका नाम पुकार रहे थे.

सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने क्या कहा?

अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है.

ये घटना होने के अगले ही दिन यानी 25 अक्टूबर को एसोसिएशन ने एक लंबा पोस्ट करते हुए लिखा, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन नेशनल अवार्ड विनर शिल्पा राव के साथ बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें संस्करण में हुए बर्ताव की निंदा करता है.

शिल्पा का माइक बंद होने के बाद कुटले खान को उनकी जगह पर गाने का मौका दिया गया.

आरोप है कि जब शिल्पा दर्शकों से बात कर रही थीं, तभी कुटले खान ने गाना शुरू कर दिया.

एसोसिएशन ने इसे कलाकार के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कहा कि किसी की परफॉर्मेंस के बीच इस तरह माइक और लाइटें बंद करके स्टेज किसी दूसरे कलाकार को सौंपना स्वीकार नही

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।