क्या 1 लाख तक गिरेगा सोने का भाव? कहां तक फिसलेगी चांदी, जानें एक्सपर्ट्स की राय
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शादियों के सीजन की शुरुआत होने वाली है और इस दौरान सोने-चांदी की मांग काफी बढ़ जाती है. बीते कुछ दिनों में दोनों धातुओं की कीमत तेजी से नीचे आई है.
कल यानी सोमवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत में 2100 रुपये से ज्यादा की कमी देखी गई है. इसके बाद यह 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया.
बता दें कि चांदी भी एक ही दिन में 8400 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई, जिसके बाद इसकी कीमत 1.70 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे पहुंच गई.
हैरानी की बात ये है कि नवंबर की शुरुआत में सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब दोनों के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है.
ऐसे में अब ये जानना जरूरी है कि आखिर सोने-चांदी की कीमत में कितनी गिरावट आई है और सोने-चांदी में आई गिरावट को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय है?
सोना 1 लाख रुपये तक सस्ता होगा?
सोने-चांदी में आई बड़ी गिरावट के बाद ये सवाल बड़ा हो गया है कि क्या सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है.
एक्सपर्ट्स का अनुमान ये है कि आने वाले कुछ समय में सोने की कीमत 1.15 से 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह सकती है.
लेकिन अगर बात करें 1 लाख रुपये तक सोने की कीमत पहुंचने कि तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इतनी बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल मुश्किल लगती है.
ऐसे में जानते हैं कि क्या चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है?
कहां तक फिसलेगी चांदी?
चांदी को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में चांदी की कीमत 1.40 लाख से 1.60 लाख रुपये प्रति किलो के बीच रह सकती है.
अहम बात ये है कि सोने-चांदी के रेट आने वाले समय में क्या होंगे, ये बात डॉलर, ब्याज दर, महंगाई और दुनिया के हालात पर निर्भर करते हैं.
कितनी गिरावट आई सोने की कीमत में?
बता दें कि 5 नवंबर
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सोने और चांदी की कीमतों में हाल ही में तेज गिरावट आई है, जिससे शादियों और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इन धातुओं की मांग पर असर पड़ सकता है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि इन धातुओं की कीमतें आम तौर पर शादी के गहनों, आभूषणों और निवेश के रूप में बड़े पैमाने पर खरीदी जाती हैं। जब कीमतें 1 लाख रुपये के आसपास गिरती हैं, तो उपभोक्ताओं को सस्ती खरीद का मौका मिलता है, परन्तु निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आम जनता के लिए यह एक दोधारी तलवार है: सस्ते गहने खरीदने का अवसर और निवेश में स