देश

क्या राहुल गांधी ने छोटी लड़ाई को बड़ा बनाया:निशु और स्वतंत्र भारद्वाज में 3 समानताएं, फिर दोनों की लड़ाई में क्यों कूदे राहुल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
क्या राहुल गांधी ने छोटी लड़ाई को बड़ा बनाया:निशु और स्वतंत्र भारद्वाज में 3 समानताएं, फिर दोनों की लड़ाई में क्यों कूदे राहुल

‘निशु के बाप का सिर फोड़ा और कुछ नहीं हुआ...’ इस एक बयान ने स्वतंत्र भारद्वाज को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। सोशल मीडिया पर दो खेमे आमने-सामने हैं। कोई स्वतंत्र को सही बता रहा है, तो कोई निशु आजाद के बयानों और देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर सवाल उठा रहा है।

अब स्वतंत्र का परिवार सीधे राहुल गांधी पर सवाल उठा रहा है। आरोप है कि बच्चों की छोटी-सी लड़ाई को जातीय रंग देकर बड़ा बना दिया गया। क्या वाकई ऐसा है, निशु और स्वतंत्र एक जैसे कैसे हैं, स्वतंत्र का आगे क्या होगा, समझेंगे; बूझे की नाहीं में...। निशु आजादः अंबेडकरवादी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर गाजियाबाद की रहने वाली 15 साल की निशु आजाद सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर है।

उसके X के बायो के मुताबिक, वह एक अंबेडकरवादी/बहुजन एक्टिविस्ट हैं, जो सामाजिक न्याय और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। हालांकि, समय-समय पर वह विवादित वीडियो भी पोस्ट करती है। वह जून-जुलाई 2026 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आईं।

स्वतंत्र भारद्वाजः भाजपा समर्थक कंटेंट क्रिएटर बिहार के दरभंगा जिले के मूल निवासी स्वतंत्र भारद्वाज के माता-पिता पटना के कंकड़बाग में रहते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट स्वतंत्र UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली में रहता था। बाद में सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों से जुड़े प्रदर्शनों में शामिल होने लगा।

स्वतंत्र सोशल मीडिया पर अक्सर विवादित और राजनीतिक मुद्दों से जुड़े वीडियो डालता है। आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात भी करता है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.8 लाख और फेसबुक पर 3.41 लाख फॉलोअर्स हैं। फिलहाल उसका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद है। खुद को वह BJP का समर्थक बताता है। बायो में लिखा है- ‘स्वतंत्र सनातनी योद्धा।’ निशु और स्वतंत्र दोनों के हिन्दू धर्म को लेकर नफरती विचार हैं।

निशु खुद को नास्तिक और हिन्दू देवी-देवताओं को काल्पनिक बताती है। वहीं, स्वतंत्र खुद को कथित सनातनी योद्धा बताता है। हिन्दू देवी-देवताओं को अनाप-शनाप बोलती है निशु 5 सितंबर को निशु आजाद और उनके पिता संजय आजाद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट अमिता सचदेवा ने दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

अमिता सचदेवा का कहना है कि निशु न

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।