क्या सच में 4000 करोड़ के बजट में बनी है 'रामायण'? रावण बने यश ने बताई सच्चाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
'रामायण' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली है. फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.
फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं और नए ट्रेलर ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को ज्यादा बढ़ा दिया है. फिल्म अपने ऐलान के साथ से ही चर्चा में है. वहीं चर्चा इसके बजट को लेक भी काफी हुई.
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया था कि इसके दोनों पार्ट्स का बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. हालांकि कई लोगों को ये बात हजम नहीं हुई. अब इस मुद्दे पर रावण बने यश ने अपनी बात रखी है.
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के समर्थन में उतरे यश
यश ने नमित मल्होत्रा के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने बताया था कि फिल्म का बजट 4 हजार करोड़ है.
यश ने हाल ही में बेंगलुरु में फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में बताया कि पोस्ट-प्रोडक्शन और प्रमोशन के खर्च के बाद आंकड़ा 4 हजार करोड़ तक पहुंच जाता है.
बता दें कि नमित मल्होत्रा ने जहां इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है तो वहीं यश इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने नमित के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे पार्टनर यहां मौजूद नहीं है.
वो फिलहाल अमेरिका में है. हमने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है. मैं जानता हूं कि उनका बयान काफी चर्चा में रहा था.
भारत में अगर कोई पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखता है तो ये लोगो को पसंद नहीं आता है. नमित के बयान के बाद भी ऐसा ही हुआ.
Yash nailed it at the #Ramayana trailer launch!
He hit back at the trolls with FACTS! ✅ A ₹4,000 crore vision deserves ambition, not endless online mockery.
Constructive criticism is fair, but writing off a film before experiencing it is another thing.
Let's watch, judge celebrate Indian cinema on our own terms. 🇮🇳 Just listen to what #Yash says till the very end. He saved the best for last!
AMIT (@AmitManoj5) October 15, 2026
<script src="https://platform.x.
📡 स्रोत: ABP Live Film