खेल

क्या वाकई लाखों में बिकते हैं ट्रैक्टर वाले नोट? जानें क्या है पुराने 1 और 5 रुपए के नोट की कहानी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
क्या वाकई लाखों में बिकते हैं ट्रैक्टर वाले नोट? जानें क्या है पुराने 1 और 5 रुपए के नोट की कहानी

क्या आपके घर में भी पुराने 1 या 5 रुपए के नोट रखे हैं?

अगर हां तो हो सकता है आपने सोशल मीडिया पर ऐसे दावे देखे हों कि इन नोटों को बेचकर लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं.

खासकर 5 रुपए के उस पुराने नोट की खूब चर्चा होती है, जिसके पीछे ट्रैक्टर से खेत जोतते हुए किसान की तस्वीर बनी होती है.

कई ऑनलाइन पोस्ट में दावा किया जाता है कि ऐसे नोटों के बदले लाखों रुपए मिल सकते हैं.

लेकिन क्या सच में इन नोटों की इतनी कीमत है?

क्या कोई भी पुराना ट्रैक्टर वाला नोट आपको मालामाल कर सकता है या फिर इसके नाम पर ऑनलाइन ठगी का खेल चल रहा है?

आइए समझते हैं पुराने 1 और 5 रुपए के नोटों की कहानी और इनकी असली कीमत कैसे तय होती है.

क्यों खास है ट्रैक्टर वाला नोट?

पुराने 5 रुपए के नोट को ट्रैक्टर नोट इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसके पीछे की तरफ एक किसान को ट्रैक्टर से खेत जोतते हुए दिखाया गया है.

ये डिजाइन भारत में खेती और कृषि के आधुनिकीकरण को दिखाता है.

इस नोट का संबंध 1970 के दशक में शुरू हुई उस मुद्रा सीरीज से है, जिसमें नोटों पर देश की तरक्की, विज्ञान और तकनीक से जुड़े चित्रों को जगह दी गई थी.

5 रुपए के नोट पर खेती में मशीनों के इस्तेमाल को दिखाया गया है.

यही वजह है कि पुराने नोटों को इकट्ठा करने वाले लोगों के बीच इसकी अलग पहचान है.

1 रुपए के नोट की क्या है कहानी?

भारत में 1 रुपए के नोट का इतिहास काफी पुराना है.

रिजर्व बैंक के मुताबिक, देश में पहली बार 1 रुपए का नोट 30 नवंबर 1917 को जारी किया गया था.

उस समय भारत में ब्रिटिश शासन था और नोट पर किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर हुआ करती थी.

इसके बाद 1 रुपए के नोट को 1926 में बंद कर दिया गया.

लेकिन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अगस्त 1940 में इसे दोबारा जारी किया गया.

आजादी के बाद 1949 में भारत सरकार ने नए डिजाइन वाला 1 रुपए का नोट जारी किया, जिस पर अशोक स्तंभ का चिह्न था. खास बात ये है कि 1 रुपए का नोट RBI नहीं, बल्कि भारत सरकार जारी करती है.

कितने

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर उन दावों पर आधारित है कि पुराने 1 और 5 रुपए के नोट, जिन पर ट्रैक्टर के खेत जोतते हुए किसान की तस्वीर है, को बेचकर लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे अफवाहें तेजी से फैली हैं, जिससे लोगों में भ्रम और धोखाधड़ी की आशंका पैदा हो रही है। यदि इन दावों पर विश्वास किया जाए तो आम जनता, खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग, अपने पास के नोटों को बेकार मानकर बेचने के लिए प्रेरित हो सकते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान और नकली नोटों के प्रति जागरूकता बढ़ सकती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।