विदेश

क्यूबा पर US प्रतिबंध खत्म करने के प्रस्ताव का भारत का समर्थन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
क्यूबा पर US प्रतिबंध खत्म करने के प्रस्ताव का भारत का समर्थन

अक्टूबर 29, नई दिल्ली: भारत ने क्यूबा पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों को खत्म करने की मांग वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव का समर्थन किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की काउंसलर सौम्या नायर ने कहा कि भारत ऐसे कानूनों और नियमों का विरोध करता है, जो दूसरे देशों की संप्रभुता, प्रगति और समृद्धि को प्रभावित करते हैं।

इस प्रस्ताव के पक्ष में 130 देशों ने मतदान किया, जबकि अमेरिका और इजराइल समेत 17 देशों ने इसके विरोध में वोट दिया। वहीं, 25 देश मतदान से दूर रहे। पिछले साल इस प्रस्ताव के समर्थन में 165 देशों ने मतदान किया था, जबकि सात देशों ने विरोध किया था और 12 देश मतदान से अनुपस्थित रहे थे। इस बार जर्मनी और इटली समेत कई पश्चिमी देशों ने भी मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

इस बीच, क्यूबा के विदेश मंत्री ने अमेरिका पर देश के भविष्य और संसाधनों पर नियंत्रण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। वहीं, अमेरिकी प्रतिनिधि ने क्यूबा की मौजूदा स्थिति के लिए वहां की कम्युनिस्ट सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।