विदेश

LAC पर शांति-स्थिरता बनाए रखने को लेकर भारत-चीन सेनाओं ने की बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
LAC पर शांति-स्थिरता बनाए रखने को लेकर भारत-चीन सेनाओं ने की बैठक

सितंबर 09, नई दिल्ली: सीमा मुद्दे को लेकर बीजिंग में विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के कुछ दिन बाद 6 और 7 सितंबर को भारत और चीन की सेनाओं ने अरुणाचल प्रदेश क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति की समीक्षा की। यह बैठक अरुणाचल प्रदेश के किबिथू क्षेत्र में वाचा-दमाई सीमा बैठक स्थल पर हुई।

कोर कमांडर स्तर की वार्ता का मुख्य उद्देश्य सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना है। यह व्यवस्था अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच बनी सहमति तथा WMCC बैठकों में हुई चर्चाओं के बाद लागू की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सेना की दीमापुर स्थित तीसरी कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया ने किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।