खेल

‘लगातार बनी है संघर्ष की स्थिति’, युद्ध और शांति के अंतर में कमी पर बोले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘लगातार बनी है संघर्ष की स्थिति’, युद्ध और शांति के अंतर में कमी पर बोले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने शुक्रवार को भविष्य की युद्धकला और बहु-क्षेत्रीय अभियान संचालित करने की भारत की तैयारी के विषय पर अपना संबोधन दिया है.

इसके साथ ही, उन्होंने तात्कालिक समय में युद्ध और शांति के बीच का अंतर कम होने पर भी बड़ी टिप्पणी की है.

उन्होंने कहा कि आज युद्ध और शांति के बीच का अंतर धुंधला पड़ रहा है और लगातार संघर्ष की स्थिति बनी हुई है.

सेना की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के ढांचे को आधुनिक बनाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने बिना कोई विस्तार दिए कहा कि विरोधी पक्ष हम पर गुप्त तरीके से सोच और नैरेटिव को प्रभावित करने वाला युद्ध थोप रहा है.

इस दौरान उन्होंने सभी इलाकों में अपनी क्षमताएं बढ़ाने पर भी जोर दिया.

युद्ध के बदलते स्वरूप पर बोले CDS

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक, CDS जनरल सुब्रमणि ने शुक्रवार (27 नवंबर, 2026) को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को संयुक्त, इंटीग्रेटेड और मल्टी-लैटरल ऑपरेशनों का सबसे अच्छा उदाहरण करार दिया.

उन्होंने कहा कि तनाव बढ़ने पर भारत किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार था और इसके नतीजतन भारत को निर्णायक जीत मिली.

VIDEO | Delhi:Chief of Defence Staff (CDS) General NS Raja Subramani said, "Pakistan's space capability is 'improving' with China's help, which must be 'factored in into our calculus' along with their other domain-related capabilities." During an interactive seminar here, he responded to a query on China successfully launching its Shenzhou-24 crewed spaceship, carrying three astronauts, including Pakistan's Muhammad Zeeshan Ali, on Wednesday.

Ali is the first foreign national to participate in China's crewed space programme.

His participation in China's space mission is part of the 75th anniversary of China-Pakistan diplomatic ties being celebrated by the 'all-weather' allies with close defence and econom

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।