मनोरंजन

लगातार फिल्में रिजेक्ट कर रहे थे मनोज बाजपेयी, फिर इन 3 डायरेक्टर से मिलकर बदल गई जिंदगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लगातार फिल्में रिजेक्ट कर रहे थे मनोज बाजपेयी, फिर इन 3 डायरेक्टर से मिलकर बदल गई जिंदगी

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों फिल्म 'गजब रात' से फैंस का दिल जीत रहे हैं. ये फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है.

इसी बीच मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के बुरे दौर को लेकर बात की.

एक्टर ने बताया कि मन मुताबिक काम ना मिलने के कारण वो लगातार फिल्में ठुकरा रहे थे, हालांकि फिर उनकी लाइफ में तीन डायरेक्टर ने एंट्री ली और उनके लिए सब कुछ बदल गया.

'मैं फिल्मों को मना कर रहा था...'

मनोज बाजपेयी को 'स्पेशल 26' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों से गजब की लोकप्रियता मिली.

इससे पहले वो 'राजनीति' फिल्म से भी छाए. हालांकि इससे पहले का दौर उनके लिए आसान नहीं था.

मनोज ने अपनी इन फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा, 'इनसे पहले मैंने मुश्किल दौर देखा था. मुझे वैसा काम नहीं मिल रहा था जैसा मैं करना चाहता था.

मैं फिल्मों को मना कर रहा था और अगर जिन फल्मों के लिए हां कहता भी था तो मैं उनमें काम करके खुश नहीं था.'

मनोज ने आगे बताया कि नीरज पांडे, अनुराग कश्यप और प्रकाश झा जैसे फिल्ममेकर्स से मुलाकात और बातचीत के बाद उनके करियर में काफी बदलाव आया.

अनुराग ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', नीरज ने 'स्पेशल 26' और प्रकाश झा ने 'राजनीति' का डायरेक्शन किया था.

तीनों डायरेक्टर से हुई मुलाकात को किया याद

मनोज बाजपेयी ने नीरज पांडे की एक अन्य फिल्म 'अ वेडनेसडे' का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने ये फिल्म देखी थी और इसके बाद मेरी नीरज से मुलाकात हुई. जहां हमने सिनेमा के बारे में लंबी चर्चा की.

उन्होंने मुझे समझाया कि वो अपनी फिल्में किस तरह से बनाते हैं.

उसी वक्त मेरी मुलाकात प्रकाश झा से भी हुई और तब मेरी अनुराग से भी बातचीत जारी थी. इन मुलाकातों के बाद मुझे ये फिल्में मिलीं.'

'गजब रात' के बारे में

<p style="text-align: justify;

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।