खेल

लग्जरी मर्सिडीज में दिखे शुभमन गिल, होश उड़ा देगी सुपरकार की कीमत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लग्जरी मर्सिडीज में दिखे शुभमन गिल, होश उड़ा देगी सुपरकार की कीमत

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल हाल ही में श्रीलंका दौरे पर खेलते हुए नजर आए थे. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 1-0 से टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की.

सीरीज समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें वह लग्जरी मर्सिडीज में घूमते हुए नजर आ रहे हैं.

गिल कार ड्राइव कर रहे हैं.

उनके बगल वाली सीट पर भी एक बंदा बैठा है. ब्लू कलर की सुपरकार सभी का ध्यान खींच रही है. यह तो साफ नहीं हो पाया कि वीडियो कब की है. लेकिन वीडियो देखने वाला हर इंसान यह जरूर जानना चाहेगा कि गिल की कार कितने की है.

तो आइए जानते हैं कि उनकी कार कीमत कितनी है.

लग्जरी मर्सिडीज की कीमत

वीडियो में कैप्शन के साथ दावा किया जा रहा है कि यह गिल की न्यू कार है, लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि कार गिल की ही है.

कीमत से पहले कार के मॉडल पर एक नजर डाल लेते हैं. हमारी पड़ताल में यह कार Mercedes-Benz AMG GT आई है.

Shubman Gill driving his new Mercedes in the free time. ❤️ pic.twitter.com/83h1CqgyMw

Ahmed Says (@AhmedGT_) August 29, 2026

बात करें कार की प्राइज की, तो इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक भारत में यह कार ऑन रोड करीब 4 करोड़ रुपये के आसपास पड़ती है.

हालांकि कुछ इससे नीचे वाले मॉडल भी हैं, जो सस्ते में मिल जाते हैं.

श्रीलंका सीरीज में नहीं चला गिल का बल्ला

श्रीलंका सीरीज के 2 टेस्ट में गिल बल्ले से ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके. पहले मुकाबले की दोनों पारियों में उन्होंने क्रमश: 16 और 8 रन बनाए.

फिर दूसरे टेस्ट की एक पारी में उनके बल्ले से 50 रन निकले. उन्होंने तीन पारियों में कुल 74 रन बनाए.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।