खेल

लाहौल-स्पीति के छेलिंग गांव के तंजीन जुगने का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन, लाहौल-स्पीति का बढ़ाया गौरव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लाहौल-स्पीति के छेलिंग गांव के तंजीन जुगने का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन, लाहौल-स्पीति का बढ़ाया गौरव

अगस्त 05, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति के छेलिंग गांव के युवा साइकिलिस्ट तंजीन जुगने ने खेल जगत में शानदार उपलब्धि हासिल की है। लाहौल-स्पीति में पहली बार आयोजित हो रही स्टेट साइक्लिंग चैंपियनशिप में तंजीन जुगने का चयन अंडर-16 वर्ग में नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

लाहौल-स्पीति साइकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील और महासचिव अशोक किलेपा ने तंजीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता तंजीन की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के युवाओं को साइक्लिंग के प्रति प्रोत्साहित कर रही है।

महासचिव अशोक किलेपा ने बताया कि लाहौल-स्पीति में पहली बार डाउनहिल साइक्लिंग का आयोजन भी किया जा रहा है। तंजीन की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

कैप्शन: तंजीन जुगने, युवा साइकिलिस्ट

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।