राज्य

लाहौल-स्पीति प्रशासन और वाईडीए की अनुकरणीय मानवीय पहल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लाहौल-स्पीति प्रशासन और वाईडीए की अनुकरणीय मानवीय पहल

​ सितंबर 19, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): ​लाहौल-स्पीति की पवित्र ड्रिलबु-री परिक्रमा के दौरान खराब मौसम और हाई एल्टीट्यूड सिकनेस की वजह से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस दुःखद घटना के बाद दार्जिलिंग की 74 वर्षीय महिला श्रद्धालु दवा डोमा भूटिया के निधन के बाद, जिला प्रशासन और वाईडीए ने एक अनुकरणीय मानवीय पहल की है। जिला ​प्रशासन और वाईडीए ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ चंडीगढ़ पहुंचाया। यहाँ से उनके परिजन पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दार्जिलिंग स्थित उनके निवास स्थान पर लेकर जाएंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।