1 लाख से ज्यादा नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रीगंगानगर में डीएसटी टीम ने कार्रवाई कर पंजाब के कथित नशा सप्लायर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 लाख से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियां और तस्करी में इस्तेमाल कार जब्त की गई।
श्रीगंगानगर, 29 सितंबर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. हरिशंकर यादव के निर्देशन में डीएसटी टीम ने पंजाब के एक कथित नशा सप्लायर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 1 लाख से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। कार्रवाई डीएसटी प्रभारी रामविलास बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने की।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में डीएसटी के संदीप कुमार जाखड़ की सूचना और निगरानी की अहम भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर पंजाब से जुड़े नशे के नेटवर्क और सप्लाई चैन से जुड़े अन्य संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बाइट— डॉ. हरिशंकर, जिला पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर
🎙️ जनता का संदेश का मत
नशा तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई हमें याद दिलाती है कि समाज की सुरक्षा के लिए कानून और सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं। जब किसी के अंदर नशे की लालसा हो, तो उसे सहायता और शिक्षा से मार्गदर्शन देना चाहिए, न कि केवल दंड से। परिवार, स्कूल और समाज को मिलकर नशे के खतरे के प्रति जागरूक करना चाहिए, ताकि युवाओं के सपने नष्ट न हों। इस जीत से हमें यह सिखने को मिलता है कि प्रतिबद्धता और सहानुभूति से ही हम एक स्वस्थ समाज बना सकते हैं।