3 लाख पेंशनर्स के अकाउंट में पहुंचे 34.48 करोड़:CM सम्राट चौधरी ने DBT से किया फंड ट्रांस्फर, NIC सभागार में लाइव ब्रॉडकास्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत पेंशन राशि के अंतरण से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत आज जिला मुख्यालय स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा आज शनिवार अपराह्न 11:00 बजे समाहरणालय स्थित NIC सभागार में वेबकास्टिंग के माध्यम से पेंशन राशि का DBT के माध्यम से अंतरण एवं उनके संदेश का लाइव प्रसारण किया गया।
इस दौरान NIC सभागार में जिले के लगभग 25-30 पेंशनधारी उत्साह के साथ शामिल हुए। इस कार्यक्रम के तहत कटिहार जिले के कुल 3,01,768 पेंशनधारियों के खाते में माह सितंबर 2026 की पेंशन के रूप में कुल 34 करोड़ 48 लाख 44 हजार 600 रुपये (34,48,44,600/-) की राशि DBT के जरिए हस्तांतरित की गई। राशि अंतरण के बाद लाभुकों में खुशी की लहर देखी गई।
कार्यक्रम में सभी छह पेंशन योजनाओं के लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। योजना-वार विवरण इस प्रकार है - 1.
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना:* लाभुक - 59,687, राशि - 6,57,49,500/- 2. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: लाभुक - 1,58,153, राशि - 18,49,31,000/- 3.
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: लाभुक - 21,474, राशि - 2,37,56,700/- 4. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना:* लाभुक - 27,213, राशि - 3,08,63,800/- 5.
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना:लाभुक - 1,554, राशि - 17,09,400/- 6.
बिहार निःशक्तता पेंशन योजना: लाभुक - 33,687, राशि - 3,78,34,200/- कार्यक्रम में DM के साथ कई अधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त डॉ.
नेहा कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती यस्शवी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मीगण एवं लाभुकगण उपस्थित रहे।
📡 स्रोत: NewsData.io