लखनऊ में 50 हजार से ज्यादा घरों में पानी भरा:केरलम के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ का फैजुल्लागंज 2 हफ्तों से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति भयावह हो चुकी है। 50 हजार से ज्यादा घरों में 5 फीट तक पानी भरा है। एक मंजिला मकानों में रहने वाले लोग छतों पर तिरपाल डालकर दिन काट रहे हैं। मौसम विभाग ने केरल में आने वाले दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
विभाग ने 15 अक्टूबर के लिए राज्य के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट और आठ अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पथनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में गुरुवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की अफरवात चोटी पर बर्फबारी हो रही है।
इससे इलाके में सर्दियों जैसा नजारा है। पर्यटक इस खूबसूरत मौसम का आनंद ले रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य के किसानों को दिवाली से पहले 5,000 रुपये की शुरुआती आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य के 85% से अधिक तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देश में आज कहां-कहां बारिश होगी, नक्शे से समझें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 16 अक्टूबर 17 अक्टूबर देश के प्रमुख शहरों में आज का संभावित तापमान राज्यों के मौसम की खबर यूपी: 16 जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश और बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: विदा हुआ मानसून, सामान्य रहेगा मौसम बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 अक्टूबर को मानसून राज्य के सभी हिस्सों से वापस लौट गया। पूरी खबर पढ़ें…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar