राज्य

लखनऊ में बाढ़ से 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित:बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बर्फबारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लखनऊ में बाढ़ से 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित:बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इसके चलते राज्य में मौसम फिर से बदल गया है। लखनऊ में गोमती नदी अब भी उफान पर है। इससे करीब 10 गांव बाढ़ में घिर गए हैं। 40 हजार से ज्यादा घर आधे से ज्यादा डूबे हुए हैं। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। बिहार के 18 जिलों में बारिश और आंधी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा समेत अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम की खबर यूपी- लखनऊ बाढ़- VIP इलाकों की सड़कें डूबीं, पार्क-मंदिर जलमग्न यूपी में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है। लखनऊ में लगातार 11वें दिन गोमती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। वीआईपी इलाकों की सड़कें डूब गई हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार- 18 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट बिहार में मानसून की वापसी के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है।

आज राज्य के 18 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट राजस्थान के 3 जिलों में 10 और 11 अक्टूबर को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होगा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा:14 अक्टूबर तक बारिश के आसार हरियाणा में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 9 से 14 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… बीजापुर समेत छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से लौटा मानसून छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी है। 8 अक्टूबर को बीजापुर समेत प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट गया। हालांकि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 3 जिलों में बारिश के आसार पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। राज्य में हुई ओलावृष्टि और पहाड़ी इल

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।