राज्य

लखनऊ में बाढ़, 3 लाख लोग प्रभावित:बिहार के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट; राजस्थान के 11 शहरों में रात का तापमान 20°C से नीचे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लखनऊ में बाढ़, 3 लाख लोग प्रभावित:बिहार के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट; राजस्थान के 11 शहरों में रात का तापमान 20°C से नीचे

मानसून के लौटने के साथ ही इस समय देश में 3 तरह का मौसम चल रहा है। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आने लगी है। राजस्थान, दिल्ली में रातें ठंडी होने लगी हैं। वहीं मध्य भारत में दिन का तापमान बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश, गुजरात में दिन में उमस से लोग परेशान हैं। यूपी के लखनऊ में पिछले 12 दिन से गोमती नदी की बाढ़ मुसीबत बनी है।

यहां करीब 3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सिस्टम के असर से 11 अक्टूबर से ठंडक बढ़ सकती है। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है। 11 शहर ऐसे हैं जहां रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया।

सबसे कम तापमान माउंट आबू में 14.2 डिग्री दर्ज हुआ। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति… देशभर से मौसम की तस्वीरें… देश में आज कहां बारिश हो सकती है, देखें मैप… अगले 2 दिन मौसम का हाल 12 अक्टूबर 13 अक्टूबर राज्यों के मौसम की खबर बिहार: खगड़िया में तेज बारिश, 7 जिलों में अलर्ट बिहार के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य रहेगा।

हालांकि, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर और सीतामढ़ी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज बारिश का अलर्ट, दिन के तापमान में गिरावट हुई राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर रविवार को भी रहेगा। आज 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

इस सिस्टम के असर से बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 8 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार उत्तराखंड के 8 पहाड़ी जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है।

पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 जिलों में बारिश के आसार, तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट हरियाणा में मौसम बदलने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 11 से 15 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है।

सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होने लगी है। रविवार (11 अक्टूबर) को पंजाब के कई स्था

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।