खेल

लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 13 रन से हराया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 13 रन से हराया

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के बारिश से प्रभावित मैच में लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को डीएलएस पद्धति से 13 रन से हरा दिया।लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 160 रन बनाए। हिमांशु सिंह ने 43 और यशु प्रधान ने 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर की टीम 10 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन ही बना सकी। इसके बाद बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। डीएलएस नियम के तहत लखनऊ को विजेता घोषित किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।