राजनीति

लखनऊ: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लखनऊ: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

अक्टूबर 10, नई दिल्ली: लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया।

महिलाओं के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंची जहां पुलिस ने उन्हें विप चौराहे पर रोक लिया।

कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए महिलाएं वीवीआईपी गेस्ट हाउस पर इकट्ठा हुईं।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं से बदसलूकी के मामले में अपना आक्रोश भी व्यक्त किया।

(कैप्शन- लखनऊ: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।