राज्य

लखनऊ रेलवे अस्पताल में चौथा घुटना प्रत्यारोपण सफल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लखनऊ रेलवे अस्पताल में चौथा घुटना प्रत्यारोपण सफल

उत्तरी रेलवे मंडलीय अस्पताल, लखनऊ में 58 वर्षीय मरीज का सफलतापूर्वक टोटल नी रिप्लेसमेंट (घुटना प्रत्यारोपण) किया गया। यह अस्पताल में होने वाली चौथी ऐसी सर्जरी है। मरीज पिछले 3-4 साल से घुटने के तेज दर्द और चलने-फिरने में परेशानी से जूझ रहे थे। डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उनका घुटना प्रत्यारोपण किया।सर्जरी डॉ.

अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में ऑर्थोपेडिक टीम ने की। एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व डॉ. पंकज गोयल ने किया।अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु चंद्र सक्सेना और मंडलीय रेलवे प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा का भी सहयोग और मार्गदर्शन रहा।अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस सफलता से रेलवे के मरीजों को अस्पताल में ही घुटने से जुड़ी आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

अस्पताल प्रशासन ने सर्जरी में शामिल डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पूरी टीम को बधाई दी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।