लखनऊ विश्वविद्यालय में आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर स्पेशल लेक्चर:वेस्टर्न कमांड के पूर्व कमांडर मनोज कुमार कटियार साझा करेंगे अनुभव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर स्पेशल लेक्चर होगा। सुबह 10:30 बजे मालवीय हॉल में होने वाले कार्यक्रम में वेस्टर्न कमांड के पूर्व चीफ रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार स्टूडेंट्स और शिक्षकों को संबोधित करेंगे। वह ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी, रणनीति और इसे अंजाम देने से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई कर रही है। राष्ट्रसेवा और नेतृत्व पर भी चर्चा कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को सैन्य नेतृत्व, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और देश की सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं में देश की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना और उनमें नेतृत्व की क्षमता विकसित करना है।
कार्यक्रम में एनसीसी की सीनियर मोस्ट ऑफिसर मेजर (प्रो.) किरन लता डंगवाल और विश्वविद्यालय के एनसीसी कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट (डॉ.) रजनीश कुमार यादव भी मौजूद रहेंगे। 40 साल सेना में रहे लेफ्टिनेंट जनरल कटियार लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), खडकवासला और इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं।
जून 1986 में राजपूत रेजिमेंट की इन्फैंट्री में कमीशन मिलने के बाद उन्होंने करीब 40 साल सेना में सेवा दी। 31 मार्च को वह वेस्टर्न कमांड के चीफ पद से रिटायर हुए। इस दौरान पंजाब और जम्मू सेक्टर की जिम्मेदारी उनके पास थी। ऑपरेशन सिंदूर की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में भी उनकी अहम भूमिका रही।
इसके लिए उन्हें उत्तम युद्ध सेवा मेडल दिया गया। कटियार सैन्य संचालन महानिदेशक और माउंटेन स्ट्राइक कोर के कमांडर जैसे अहम पदों पर भी रहे। सेना में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में एमएससी और एमफिल किया है।
इसके अलावा, अमेरिका की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज में एमएससी की डिग्री हासिल की है।
📡 स्रोत: NewsData.io