अपराध

लखीमपुर-खीरी में ई-रिक्शा पलटने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत:मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 5 लोग घायल, CHC में इलाज जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लखीमपुर-खीरी में ई-रिक्शा पलटने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत:मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 5 लोग घायल, CHC में इलाज जारी

लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी क्षेत्र में ईरिक्शा पलटने से 10 साल के मासूम की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर 5 लोग घायल हो गए। हादसा मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर जियो पेट्रोल पंप के सामने का बताया जा रहा है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारी से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। 10 वर्ष के एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार महिलाओं और ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शाहजहांपुर का रहने वाला था मृतक सिवान मृतक बच्चे की पहचान शाहजहांपुर जिले के सकरापुर निवासी सिवान (10) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, मासूम सिवान अपने परिवार के साथ मोहम्मदी इलाके में एक रिश्तेदारी में आया हुआ था। हादसे के समय सभी लोग ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायलों की पहचान सात वर्षीय फातिमा, 42 वर्षीय फातिमा, रुखसाना और ई-रिक्शा चालक साज मोहम्मद (30) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मोहम्मदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

कई घायलों की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मासूम की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के बाद मौके से फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है। मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमाचंद चौरसिया में जानकारी देते हुए बताया मृतक के पिता की तरफ से शिकायती पत्र मिला है। शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।