अपराध

लखीमपुर में तेंदुएं ने मासूम को मार डाला:घर के आंगन से घसीटकर ले गया था, पीछा करते हुए 200 मीटर तक दौड़े पिता; गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लखीमपुर में तेंदुएं ने मासूम को मार डाला:घर के आंगन से घसीटकर ले गया था, पीछा करते हुए 200 मीटर तक दौड़े पिता; गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव

लखीमपुर खीरी में धौरहरा वन रेंज के बोझिया गांव में तेंदुए ने 7 साल की बच्ची को मार डाला। सोमवार शाम घर के आंगन में खेल रही बच्ची को तेंदुआ उठाकर ले गया था। पिता ने बच्ची को बचाने के लिए तेंदुए का पीछा किया, लेकिन वह गन्ने के खेत में घुस गया। रातभर तलाश के बाद मंगलवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में बच्ची का अधखाया शव मिला।

उसका सिर धड़ से अलग था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, वहीं गांव के लोग दहशत में हैं। तेंदुए के पीछे 200 मीटर तक दौड़े पिता घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। बोझिया गांव निवासी संपत गिरी की 7 वर्षीय बेटी सान्या घर के आंगन में बैठी थी। इसी दौरान अचानक तेंदुआ वहां पहुंचा और बच्ची को जबड़े में दबाकर घसीटते हुए ले गया।

बेटी को बचाने के लिए पिता संपत गिरी तेंदुए के पीछे करीब 200 मीटर तक दौड़े, लेकिन तेंदुआ बच्ची को लेकर गन्ने के खेत में घुस गया और आंखों से ओझल हो गया। रातभर हुई तलाश, सुबह मिला शव बच्ची को तेंदुए के उठा ले जाने की सूचना पर पढ़ुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गन्ने के खेत और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

रात में तलाशी के दौरान खेत से बच्ची के कपड़े बरामद हुए। इसके बाद भी उसकी तलाश जारी रही। मंगलवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में बच्ची का अधखाया शव मिला। शव की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर ने बताया कि- सोमवार शाम तेंदुआ 7 साल की बच्ची को घर से उठाकर ले गया था।

रातभर बच्ची की तलाश की गई। मंगलवार सुबह बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- मॉडल श्रद्धा दुबे पुराने दोस्त के साथ नेपाल बॉर्डर पहुंची:ट्रॉमा से स्विफ्ट डिजायर कार से निकली थी, पुलिस ने 4 जगहों पर दबिश दी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस को नया सुराग हाथ लगा है।

उसकी हत्या की आरोपी गर्लफ्रेंड श्रद्धा अपने पुराने दोस्त आमिर के साथ नेपाल बॉर्डर पहुंच गई है। वह केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर से श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि को स्विफ्ट कार से लेकर निकला था। बहराइच के रूपईडीह में छोड़ा। यह जगह नेपाल बॉर्डर पर है। (पूरी खबर पढ़िए)

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।