ललित मोदी बोले- जान का खतरा था इसलिए भारत छोड़ा:2010 में सुरक्षा हटने के 3 दिन बाद निकला; 15 सितंबर को ब्रिटिश नागरिकता मिली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने बताया, मैंने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए भारत नहीं छोड़ा था, बल्कि मुझे 2010 में जान को खतरा था। बिना सूचना दिए मेरी सिक्योरिटी हटा दी गई थी। उन्होंने मंगलवार को लंदन से बयान जारी कर कहा, 'उस समय मेरे खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं थी।' दर असल, मोदी पर IPL में वित्तीय अनियमितताओं, मीडिया राइट्स की डील में कथित कमीशनखोरी, फ्रेंचाइजी की नीलामी में गड़बड़ी और विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन के आरोप लगे थे।
ललित उसके बाद से देश से बाहर हैं। अब वे भारतीय नहीं ब्रिटिश नागरिक हैं। उन्होंने 14 नवंबर को बताया था कि 15 सितंबर 2026 को उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिल गई। ललित मोदी के बयान की 5 बड़ी बातें… 1.
भारत छोड़ने की वजह बताई: ललित मोदी ने कहा कि वे 2010 में अंडरवर्ल्ड से जान का खतरा होने के कारण भारत छोड़कर गए थे। उनके मुताबिक, भारत छोड़ने से तीन दिन पहले उनकी पुलिस सुरक्षा भी बिना सूचना के हटा दी गई थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय उनके खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं थी। 2. 16 साल में चार्जशीट नहीं हुई: मोदी ने कहा कि 16 साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी भारत की किसी अदालत में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं हुई। उन्होंने इसी आधार पर खुद को भगोड़ा बताने वाली खबरों पर सवाल उठाए। 3.
हाईकोर्ट ने पासपोर्ट बहाल किया: उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कहने पर उनका भारतीय पासपोर्ट रद्द कर दिया गया था। हालांकि, 2014 में दिल्ली हाईकोर्ट ने पूरे मामले की परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला पलट दिया और उनका पासपोर्ट बहाल कर दिया। 4.
मीडिया को मुकदमे की चेतावनी: मोदी ने भारतीय मीडिया संस्थानों पर गलत और बदनाम करने वाली खबरें प्रकाशित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों ने उनकी ब्रिटिश नागरिकता और भारत छोड़ने की वजह को गलत तरीके से पेश किया है। ऐसी खबरें प्रकाशित करने वालों के खिलाफ वे उपलब्ध कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे। 5.
इंटरपोल में कोई अलर्ट नहीं: मोदी ने प्रत्यर्पण को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि इंटरपोल ने लिखित रूप में पुष्टि की है कि उसके रिकॉर्ड में उनके खिलाफ कोई आपराधिक अलर्ट या नोटिस नहीं है। उनके मुताबिक, उनके खिलाफ न तो कोई आपराधिक कार्रवाई चल रही है और न ही उन्हें किसी अपराध में दोष
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने लंदन से घोषणा की कि 2010 में भारत छोड़ने का कारण कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि व्यक्तिगत सुरक्षा थी, क्योंकि उनकी सुरक्षा बिना सूचना के हटाई गई थी। यह विषय भारत की खेल प्रशासन और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच एक महत्वपूर्ण मोड़ दर्शाता है। खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह IPL के वित्तीय अनियमितताओं और विदेशी मुद्रा के दुरुपयोग पर सार्वजनिक संदेह को बढ़ाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि खेल प्रशासकीय ढाँचों में विश्वास घटे और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नियमों