लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें - संभागायुक्त श्री शर्मा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए है कि कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। कार्यालय में ई-ऑफिस व्यवस्था को मजबूत बनाएं और ई-फाइल्स पर ही प्रकरण भिजवाएं।
संभागायुक्त श्री शर्मा ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय सभागार में संभागायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपायुक्त राजस्व श्रीमती भारती देवी मिश्रा और सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संभागायुक्त श्री शर्मा ने लंबित भूमि आवंटन प्रकरण, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण, लोकसेवा गारंटी अधिनियम प्रकरण, आयुक्त कार्यालय की विकास शाखा में लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
भोपाल जिले के लंबित प्रकरणों की संख्या अधिक होने से उन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त श्री शर्मा ने लंबित विभागीय जांच के प्रकरणों और गूगल शीट पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण संबंधी निर्देश दिए। सीहोर जिले में गूगल शीट पर प्राप्त शिकायतों की संख्या अधिक पाई गई।
संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि न्यायालयीन प्रकरणों में समय से जबाबदावा प्रस्तुत करना तथा दिए गए निर्णेयों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटान का निर्देश दिया है, साथ ही ई-ऑफिस व्यवस्था को सुदृढ़ करके केवल ई-फाइल्स पर ही प्रकरण भेजने की मांग की है। यह विषय प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सरकारी कार्यवाही में देरी कम होगी और नागरिकों को सेवा प्राप्त करने में सुविधा होगी। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि दस्तावेज़ जमा करने और निर्णय लेने में समय घटेगा, जिससे सरकारी सेवाओं