राजनीति

लंच पर इंडिया गठबंधन में फूट? सपा को न बुलाने के दावे पर बोली कांग्रेस - 'कल रात...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लंच पर इंडिया गठबंधन में फूट? सपा को न बुलाने के दावे पर बोली कांग्रेस - 'कल रात...'

कांग्रेस अध्यक्ष के लंच में इंडिया गठबंधन के अहम सहयोगी सपा को न बुलाए जाने के दावों पर राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा है कि आज के लंच के लिए इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों को न्योता दिया गया था.

लेकिन लंच का फैसला कल देर रात लिया गया. इसकी जानकारी दी गई. इसलिए यह स्वभाविक था कि कुछ पार्टियां इसमें शामिल नहीं हो सकीं.

उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों में इस पर बेवजह टिप्पणी की जा रही है. इंडिया और विपक्ष की अन्य पार्टियां एकजुट हैं.

वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी हैं.

आज के लंच के लिए INDIA जनबंधन के सभी दलों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन लंच का फैसला कल देर रात लिया गया और उसी समय इसकी जानकारी दी गई। इसलिए स्वाभाविक था कि कुछ दलों के प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हो सके। कुछ मीडिया संस्थानों में इसे लेकर बेवजह टिप्पणी की जा रही है। INDIA और अन्य विपक्षी दल वोट चोरी, SIR और परिसीमन के खिलाफ एकजुट हैं और पूरी मजबूती से एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।

Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 7, 2026

वहीं, इससे पहले कार्ति चिदंबरम ने एबीपी न्यूज से कहा था कि इसका जवाब आलाकमान ही दे पाएगा कि किसे किसे न्योता भेजा गया था, लेकिन सब एकजुट हैं.

सपा सूत्रों ने किया था दावा- नहीं किया लंच पर इनवाइट

इधर जयराम रमेश की सफाई के बाद से पूरी स्थिति साफ हो गई है.

बुधवार को नई दिल्ली के सागर रत्ना में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से आयोजित लंच में सपा के सांसद न दिखने के बाद से दावा किया जा रहा था कि उन्हें नहीं बुलाया.

इसके बाद सियासी हलकों में इस पूरे घटनाक्रम को गठबंधन में फूट के तौर पर देखा जा रहा

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।