अपराध

लॉन्ग वीकेंड पर शिमला पहुंचा पर्यटकों का सैलाब,3 दिन में शोघी बैरियर से करीब 70 हजार वाहन पहुंचे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लॉन्ग वीकेंड पर शिमला पहुंचा पर्यटकों का सैलाब,3 दिन में शोघी बैरियर से करीब 70 हजार वाहन पहुंचे

60 फीसदी वाहन बाहरी राज्यों के, शनिवार को ही पहुंचे करीब 25 हजार वाहन

अक्तूबर 05, शिमला (हिमाचल प्रदेश): लॉन्ग वीकेंड के दौरान राजधानी शिमला में पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली। 2 से 4अक्तूबर तक महज तीन दिनों में शोघी बैरियर से करीब 70 हजार वाहन शिमला पहुंचे। इनमें लगभग 60 फीसदी वाहन बाहरी राज्यों के रहे। बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा और लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा।

आंकड़ों के मुताबिक सामान्य दिनों की तुलना में लॉन्ग वीकेंड पर शिमला पहुंचने वाले वाहनों की संख्या दोगुने से भी अधिक रही। सिर्फ शनिवार को करीब 25 हजार वाहन शोघी बैरियर से शिमला की ओर आए। तीन दिनों में वाहनों की इतनी बड़ी संख्या ने शहर में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को साफ तौर पर दिखाया।

अक्तूबर की शुरुआत में ही पर्यटकों की भारी आमद से शिमला की सड़कें वाहनों से पैक नजर आईं। शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। आने वाले दिनों में भी पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, ऐसे में वाहनों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

इससे शिमला के होटल, रेस्तरां, टैक्सी और पर्यटन से जुड़े कारोबार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। लॉन्ग वीकेंड के दौरान बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन कारोबार को अच्छा बूस्ट मिला है। शिमला ही नहीं, प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है।

एएसपी सिटी शिमला मेहर पंवर ने कहा कि शहर में टारिंग के कार्य के चलते भी ट्रैफिक का दबाव अधिक देखने को मिला। उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस की प्राथमिकता ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। लोगों से अपील है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें। आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है, जिसके लिए शिमला पुलिस पूरी तरह तैयार है।

बाइट: मेहर पंवर, एएसपी, सिटी शिमला

🎙️ जनता का संदेश का मत

शिमला की शान को बढ़ाने के लिए हमें ट्रैफिक प्रबंधन और पर्यटक जागरूकता को प्राथमिकता देनी चाहिए। यदि सड़क पर भीड़भाड़ से दुर्घटना हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और आपातकालीन सहायता मांगे। पर्यटक अपने आवास और यात्रा योजनाओं को पहले से तय कर, समय पर निकलें, ताकि भीड़ कम हो। समाज में सहनशीलता और सहयोग की भावना से हम सभी के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।