लपचंग की ढलानों पर दिखा साइक्लिंग का रोमांच, शिवैन ने जीती क्रॉस कंट्री मैराथन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लाहौल-स्पीति की लपचंग घाटी में आयोजित दो दिवसीय ग्रे घोस्ट एमटीबी चैलेंज 4.0 का क्रॉस कंट्री मैराथन के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन करीब 40 साइकिलिस्टों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में शिवैन ने प्रथम, जबकि आशीष शेरपा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में पंचायत समिति के चेयरमैन दिनेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विधायक अनुराधा राणा की ओर से लाहौल-स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बैठक होने के कारण विधायक समारोह में शामिल नहीं हो सकीं।
लाहौल-स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में शुरू हुई इस प्रतियोगिता से घाटी के युवा साइकिलिस्टों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और एसोसिएशन का प्रयास प्रतियोगिता को और बेहतर बनाना है, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें।
वहीं, विजेता शिवैन और दूसरे स्थान पर रहे आशीष शेरपा ने आयोजन पर खुशी जताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र में साहसिक खेलों और साइक्लिंग के प्रति युवाओं के बढ़ते उत्साह को भी प्रदर्शित किया।
बाइट — सुशील कुमार
अध्यक्ष, लाहौल-स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन
बाइट — आशीष शेरपा
द्वितीय पुरस्कार विजेता, क्रॉस कंट्री मैराथन
बाइट — सुशील कुमार
अध्यक्ष, लाहौल-स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन
बाइट — दिनेश कुमार
चेयरमैन, पंचायत समिति