लता मंगेशकर की जयंती पर CM मोहन यादव ने किया स्मरण, भारतीय संगीत में योगदान को किया याद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में भारतीय संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। डॉ. यादव ने कहा कि लता मंगेशकर ने अपनी अद्वितीय स्वर-साधना से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनके स्वर में भक्ति की अनुभूति, देशभक्ति का उत्साह, प्रेम की कोमलता और जीवन के विविध भावों की गहराई सहज रूप से महसूस होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लता मंगेशकर की आवाज और उनका संगीत उनके प्रशंसकों को सदैव आनंदित करता रहेगा। उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।