भोपाल

लता मंगेशकर की जयंती पर इंदौर में सजी सुरों की अनूठी शाम, ‘अमर लता, हमारी लता’ संगीत संध्या का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लता मंगेशकर की जयंती पर इंदौर में सजी सुरों की अनूठी शाम, ‘अमर लता, हमारी लता’ संगीत संध्या का आयोजन

स्थानीय कलाकारों ने स्वर कोकिला के लोकप्रिय गीतों से बांधा समां

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से इस वर्ष संगीत निर्देशक शांतनु मोइत्रा होंगे अलंकृत

इंदौर, सितंबर 28: आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती है। उनकी जयंती पर संस्कृति विभाग ने इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया है। लता मंगेशकर सभागार में आयोजित समारोह के पहले दिन अमर लता, हमारी लता संगीत संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने लता मंगेशकर के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर सुरों की अनूठी शाम सजाई।

संगीत संध्या में इंदौर के गायक कलाकार अभय आहूजा, विवेक भारद्वाज और दीपिका पुरोहित ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दीं। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर को इंदौर में हुआ था। उनके जन्म-दिवस के अवसर पर हर वर्ष मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया जाता है।

आपको बता दें कि इस वर्ष राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से मुंबई के सु-विख्यात संगीत निर्देशक शांतनु मोइत्रा को अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान बारी-बारी से संगीत रचना और गायन के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। अब तक बयालीस विभूतियों को इस सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।

--------

बाइट—लोकेंद्र सिंह, एसडीएम, इंदौर बाइट—सुषमा राव, गायिका, उज्जैन

बाइट—दीपिका पुरोहित, गायिका, भोपाल

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इंदौर में लता मंगेशकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘अमर लता, हमारी लता’ संगीत संध्या, स्वर कोकिला के कलाकारों द्वारा उनके लोकप्रिय गीतों के माध्यम से भावनात्मक श्रद्धांजलि देने का मंच है। यह कार्यक्रम लता मंगेशकर के जीवन और संगीत को याद करते हुए, उनके योगदान को सम्मानित करने का एक सांस्कृतिक अवसर है। इस प्रकार की सार्वजनिक कार्यक्रम न केवल कला प्रेमियों को एकत्रित करते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से जोड़ते हैं। इससे सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती है और सामुदा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।