लौह पुरुष सरदार पटेल को राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति का नमन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 31, नई दिल्ली: आज पूरा देश भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है। भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है। आज़ादी के बाद सैकड़ों रियासतों को भारतीय संघ में शामिल करने से लेकर किसानों के अधिकारों की लड़ाई तक, उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शिता से मजबूत भारत की नींव रखी थी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर नई दिल्ली स्थित पटेल चौक में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। (वीडियो कैप्शन- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में उन्हें नमन किया)