राजनीति

लौहपुरुष की जयंती पर गिरिडीह में आयोजित रन फॉर यूनिटी में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लौहपुरुष की जयंती पर गिरिडीह में आयोजित रन फॉर यूनिटी में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हुए शामिल

लौहपुरुष की जयंती पर गिरिडीह में आयोजित रन फॉर यूनिटी में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हुए शामिल, कहा- देश के प्रति सरदार पटेल के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता, मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, जिलाध्यक्ष रंजीत राय और संजीत सिंह गुड्डू समेत कई पदाधिकरी रहें मौजूद।

Short Headline: लौहपुरुष की जयंती पर गिरिडीह में आयोजित रन फॉर यूनिटी में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हुए शामिल

बाबूलाल यूनिटी, गिरिडीह, रमेश

गिरिडीह में रन फॉर यूनिटी में दौड़े युवा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली यूनिटी मार्च

गिरिडीह में युवाओं ने दिया एकता का संदेश

एंकर राष्ट्रीय एकता दिवस पर झारखंड में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। गिरिडीह के झंडा मैदान में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस यूनिटी मार्च को रवाना किया, जो वापस झंडा मैदान लौटकर संपन्न हुई। मौके पर कृतज्ञ लोगों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान का स्मरण किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, जिलाध्यक्ष रंजीत राय और संजीत सिंह गुड्डू समेत कई पदाधिकरी उपस्थित रहे।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 1 राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गिरिडीह के झंडा मैदान से यूनिटी मार्च निकाला गया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए वापस झंडा मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरदार पटेल प्रधानमंत्री पद के हकदार थे और देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

बाइट- बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष

वीओ 2 रन फॉर यूनिटी में युवाओं की भागीदारी को लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव सिंह गुड्डू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में युवाओं से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की थी। जिसका असर गिरिडीह में भी देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवा इस एकता मार्च का हिस्सा बने।

बाइट- संजीव सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री, भाजयुमो

अंतिम वीओ राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस मार्च के जरिए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया और एकजुट भारत के संकल्प को दोहराया।

गिरिडीह से रमेश प्रभाकर की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।