'लेजेंड्स इज्जत के हकदार हैं...', दलेर मेहंदी विवाद पर आया रैपर बादशाह का रिएक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड में हुए एक कार्यक्रम को लेकर विवादों में हैं.
नवरात्रि के इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मंत्री सुबोध उनियाल उन्हें स्टेज से नीचे उतरने और परफॉर्मेंस रोकने के लिए कहते नजर आए.
मंत्री ने सिंगर पर शराब पीकर आने और लिप-सिंकिंग करने के आरोप भी लगाए.
इस पूरे विवाद के बीच दलेर मेहंदी को बॉलीवुड से लगातार सपोर्ट मिल रहा है.
मीका सिंह, हर्षदीप कौर, शिल्पा शेट्टी, नील नितिन मुकेश और शान के बाद अब रैपर बादशाह भी उनके समर्थन में उतर आए हैं.
उन्होंने दलेर मेहंदी को लेजेंड बताते हुए कहा कि इतने बड़े कलाकार को सबके सामने बेइज्जत करना ठीक नहीं है.
बादशाह ने क्या कहा?
बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'दलेर मेहंदी पाजी एक लेजेंड हैं. बात खत्म.
आप अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं, लेकिन ऐसे कलाकार को सबके सामने बेइज्जत करना, जिसने हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री को इतना कुछ दिया है, बेहद दुखद है. लेजेंड्स इज्जत के हकदार हैं, खासकर तब जब वो कमजोर स्थिति में हों.
हमेशा इज्जत करो.'
दलेर मेहंदी के समर्थन में सबसे पहले सिंगर मीका सिंह ने आवाज उठाई थी.
उन्होंने अपने भाई पर लगे शराब पीने के आरोपों पर सफाई देते हुए बताया कि दलेर मेहंदी पिछले दो साल से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं.
इसके बाद कई दूसरे सितारे भी उनके समर्थन में आए और मीका सिंह की बात का साथ देते हुए दलेर मेहंदी के पक्ष में अपनी राय रखी.
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-permalink="https://www.instagram.com/reel/DetApcZsM
📡 स्रोत: ABP Live Film