राजनीति

Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद

कोलकाता में दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया.

अचानक भीड़ बढ़ जाने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कम से कम 35 लोग घायल हो गए.

जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर प्रतीक्षा कर रही भीड़ आगे की ओर भागी, जिससे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

घायलों को गंभीर हालत में कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया.

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे. आपदा प्रबंधन कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार (17 अक्टूबर) को कोलकाता के चोर बागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है.

उन्होंने कहा कि मुझे इस भगदड़ की घटना के बारे में जानकर बहुत हैरानी और दुख हुआ है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवारों को शक्ति और साहस दें.

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, 'उत्तरी कोलकाता के चोर बागान पूजा में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज ले जाने का काम चल रहा है.

यह घटना कैसे या क्यों हुई, इस पर बाद में बात की जा सकती है, लेकिन अभी हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है. हम पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं; हमारे कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं.

अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए. हम पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं. पंडाल के अंदर अभी भी राहत और बचाव कार्य किए जाने की जरूरत है. हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

पूजा के समय यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.'

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।