लोहरदगा पुलिस ने 98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आठ तस्करों को किया गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोहरदगा पुलिस ने 98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आठ तस्करों को किया गिरफ्तार, नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी तलाश जारी।
Short Headline: लोहरदगा पुलिस ने 98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आठ तस्करों को किया गिरफ्तार
31 अक्टूबर, लोहरदगा: लोहरदगा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करते हुए 98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक काले रंग की महिंद्रा थार भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि कुडू थाना क्षेत्र के केरवाड़ी मोड़ के पास संदिग्ध वाहन को रोका गया।
इसके बाद करीब दो किलोमीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में छह रांची और दो लातेहार जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
बाइट- सादिक अनवर रिजवी, पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा