अपराध

लोक भवन में झारखंड स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लोक भवन में झारखंड स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ आयोजित

हिमाचल प्रदेश में रह रहे झारखंड के निवासियों एवं विद्यार्थियों ने विशेष मिलन समारोह में लिया भाग

नवंबर 16, शिमला (हिमाचल प्रदेश): राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता के निर्देशों के अनुरूप आज लोक भवन में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश में रह रहे झारखंड के नागरिकों एवं विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने प्रतिभागियों को हिमाचली टोपी एवं मफलर भेंट कर सम्मानित किया। झारखंड के निवासियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा उपस्थित लोगों को अपने गृह राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं विरासत से परिचित करवाया। भारद्वाज ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत लोक भवन में समय-समय पर विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने तथा एक-दूसरे की परंपराओं को समझने और उनका सम्मान करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि रीति-रिवाजों, भाषाओं एवं परंपराओं में भिन्नता होने के बावजूद देशवासी एक साझा राष्ट्रीय पहचान के सूत्र में बंधे हुए हैं।

उन्होंने प्रतिभागियों को लोक भवन के ऐतिहासिक महत्व एवं विरासत के बारे में भी जानकारी दी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

झारखंड स्थापना दिवस को हिमाचल प्रदेश के लोक भवन में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत मनाया गया। यह कार्यक्रम राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता के निर्देश पर आयोजित हुआ, जहाँ हिमाचल में बस रहे झारखंड के नागरिक और विद्यार्थी एकत्रित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मिलन समारोह में भाग लिया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सांस्कृतिक समरसता और राज्यों के बीच संबंधों को सुदृढ़ करती है, और दर्शाती है कि राज्य सरकारें अल्पसंख्यक समुदायों की पहचान को मान्यता देती हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि विभ

🎙️ जनता का संदेश का मत

झारखंड के स्थापना दिवस के इस मिलन से यह स्पष्ट होता है कि सांस्कृतिक समरसता से समाज में एकजुटता बढ़ती है। जब अलग-थलग समुदाय अपने परंपराओं को साझा करते हैं, तो आपसी समझ और सम्मान स्वाभाविक रूप से विकसित होता है। यह कार्यक्रम हमें याद दिलाता है कि विविधता को स्वीकार कर ही हम एक सशक्त राष्ट्र बना सकते हैं। ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर हम सभी को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और सामूहिक विकास की दिशा में कदम बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।