राज्य

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मंत्रालय में ली बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मंत्रालय में ली बैठक

रायपुर, 3 नवंबर 2026

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में विभाग के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव श्री कुमार ने विभिन्न कार्यों की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यों में आ रहे गैप को कम करते हुए लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

सचिव ने कहा कि प्रत्येक कार्य में स्पष्टता, तार्किक दृष्टिकोण और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ा जाए तथा विभाग के समग्र उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण एवं क्रिटिकल कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जाए। सचिव लोक निर्माण विभाग ने कहा कि लंबित कार्यों को अनावश्यक रूप से आगे न बढ़ाया जाए, बल्कि उनकी सूची तैयार कर समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए।

ठेकेदारों के लंबित बिलों का परीक्षण कर पात्रतानुसार भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए, जिन कार्यों में भौतिक प्रगति पूरी हो चुकी है, उनके वित्तीय भुगतान की स्थिति भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण के साथ 31 मार्च 2026 से पूर्व जारी टेंडर से संबंधित कार्यों की स्थिति की समीक्षा कर सूची तैयार करने तथा प्रत्येक प्रकरण को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का समन्वित आकलन करते हुए जिम्मेदारी भी तय की जाए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।