लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे वनस्थली, ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन में की शिरकत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
21 से 23 नवंबर तक आयोजित हो रहा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, वैश्विक स्तर पर महिला नेतृत्व और सशक्तीकरण के मुद्दों पर होगा मंथन
वनस्थली (टोंक), 21 नवंबर। वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित BRICS महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला वनस्थली पहुंचे। यहां टोंक जिला प्रशासन और वनस्थली विद्यापीठ की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर टीना डाबी और पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वनस्थली विद्यापीठ परिसर में आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में BRICS देशों सहित विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में वैश्विक स्तर पर महिला नेतृत्व के विकास, महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
वनस्थली पहुंचने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विद्यापीठ परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने शांताबाई शिक्षा कुटीर, गांधी घर और विद्यापीठ के विभिन्न विभागों की गतिविधियों को देखा तथा संस्थान की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि वनस्थली विद्यापीठ में BRICS महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन 21 से 23 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन में BRICS देशों और अन्य देशों के प्रतिनिधि महिला नेतृत्व को वैश्विक स्तर पर नई दिशा देने, महिलाओं के लिए अवसरों का विस्तार करने और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला नेतृत्व से जुड़े अनुभवों और विचारों के आदान-प्रदान का मंच बनेगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन के बारे में है, जहाँ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। यह सम्मेलन 21 से 23 नवंबर तक वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित हो रहा है और इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर महिला नेतृत्व और सशक्तीकरण पर चर्चा करना है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की अंतरराष्ट्रीय मंच पर महिलाओं के अधिकारों और नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि महिलाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और निर्णय‑निर्माण में अधिक अवसर मिलें, त