राजनीति

लोकसभा में बड़ा बदलाव, 97 सांसदों की सीटें बदली गईं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लोकसभा में बड़ा बदलाव, 97 सांसदों की सीटें बदली गईं

29 नवंबर, नई दिल्ली: लोकसभा में 97 सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह फैसला महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा शुरू होने से पहले लिया है। इस बदलाव में डीएमके के 22 और शरद पवार की एनसीपी के 8 सांसदों की सीटें बदली गई हैं।

इसके अलावा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसदों की बैठने की जगह में भी बदलाव हुआ है। नई व्यवस्था के तहत एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले अब डीएमके सांसद कनिमोई, दयानिधि मारन और ए. राजा के साथ बैठेंगी। बता दें कि, डीएमके ने कांग्रेस से अलग होने के बाद लोकसभा में उससे अलग बैठने की मांग की थी।

वहीं महिला आरक्षण विधेयक पर डीएमके ने समर्थन जताया है, जबकि शरद पवार की एनसीपी ने अभी अपना रुख साफ नहीं किया है। एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड का कहना है कि अगर सभी सीटों में एक समान 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की गारंटी मिलती है, तो उनकी पार्टी इस प्रस्ताव का समर्थन करेगी।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।